फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान अपने अनुभवों से दूसरों को करें लाभान्वित : डीएम

विज्ञापन
फोटो-39-किसानों को सम्मानित करते डीएम। स्रोत सूचना
विज्ञापन
फतेहपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मंगलवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान आत्मा योजना के तहत किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का डीएम रविंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही प्रेक्षागृह में गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी शुरुआत डीएम ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों से उन्नतिशील खेती करने, मिलेट्स फसलों के महत्व व उसके उत्पादन को बढ़ाने की अपील की। हल्दी व रेशम उत्पादन करने वाले किसानों का उत्साहवर्धन कर अन्य किसानों को अनुभवों से लाभान्वित करने की अपील की। उप कृषि निदेशक से कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित कराने की बात कही। इस दौरान रबी 2024-25 में गेहूं फसल में अधिकतम 59 क्विंटल प्रति हेक्टयर पैदावार प्राप्त करने वाली किसान उर्मिला निवासी बहादुरपुर ब्लाॅक ऐराया को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं 58.50 क्विंटल प्रति हेक्टयर गेहूं पैदा करने पर धाता के खैरई निवासी युवराज सिंह को द्वितीय और 20 क्विंटल चने की पैदावार करने वाले रामकृष्ण निवासी ग्राम पहाड़पुर बटिगवां ब्लाॅक अमौली को प्रथम व ऐराया के विक्रमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जगदीश किशोर ने रबी फसलों में लगने वाले कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। यहां पर कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जितेन्द्र सिंह, डाॅ. साधना वैश्य ने भी किसानों को विभिन्न जानकारी दी। यहां पर जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन


यह किसान भी हुए सम्मानित
धान फसल में अमौली के सहिमलपुर निवासी नन्दकिशोर, तेलियानी के अस्ता निवासी ओम मिश्रा, उर्द फसल में उमरगहना निवासी बिंदा, हसनपुर निवासी जयनरायण, अन्न/मिलेट्स फसलों में कोदो फसल में गोविंदपुर बिलारी निवासी रज्जन, सरांय महमूदपुर निवासी अमित सिंह, बहुआ के जमोह निवासी शिवबरन, देवमई के शादीपुर निवासी रामनरेश सिंह, घनघौन निवासी लाखन कुमार, कृपालपुर निवासी देवीचरण, बरदरा निवासी राजकुमार उत्तम, ओखरा निवासी भूपेंद्र सिंह, सातोजोगा निवासी अमर सिंह, गूंझी निवासी दयापाल को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उद्यान, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग से चयनित 6-6 किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें