फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जनजागरण के लिए निकाला जाएगा जुलूस

Fri, 10 May 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परशुराम जयंती पर सुबह 8 बजे निकलेगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

फतेहपुर। परशुराम जयंती पर शुक्रवार को कई कार्यक्रम होंगे। कई जगह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। खासतौर पर शहर में दो समितियां आयोजन करेंगी। इसे लेकर गुरुवार को तैयारियों के लिए बैठक हुईं।
विज्ञापन

इसमें शहर के कलक्टरगंज स्थित कमल तिवारी के हाता में ब्राम्हण चेतना सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बैठक की। अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि भगवान की जन्मोत्सव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। इसके बाद कलक्टरगंज स्थित पंडित कमल किशोर के हाता में भंडारे का आयोजन होगा। जंयती को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर राजेंद्र त्रिवेदी, शिवाकांत दीक्षित, बृजकिशोर शुक्ला, संतोष कुमारी शुक्ला, विनय तिवारी मौजूद रहे। इसके साथ ज्वालागंज स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान परशु्राम के जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर बुधवार को भगवान शंकर का रूद्राभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं के कलक्टरगंज स्थित शिव विराजमान मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर चंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जनजागरण के लिए 10 मई को सुबह 8 बजे युवा टोली के माध्यम से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर 9 बजे से भगवान परशुराम पर उद्बोधन प्रारंभ होगा और वरिष्ठजनों का सम्मान होगा। इस मौके पर हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी, राजकिशोर त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, अमर मिश्रा, रामूशुक्ला, ललित मिश्रा, आशीष गोड़, श्रवण कुमार, शशिकांत मिश्रा गजेंद्र मौर्य, गया प्रसाद दुबे, अतुल अवस्थी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें