फोटो 41- शस्त्र फैक्टरी के साथ पकड़ा गया शातिर
- बने और अधबने तमंचे, कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
हुसैनगंज। पुलिस ने शातिर अपराधी को तमंचा फैक्टरी के साथ पकड़ा है। आरोपी से बने और अधबने तमंचे और उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
थाना क्षेत्र के 11 मील के पास केले के खेत पर तमंचा फैक्टरी गुरुवार सुबह पुलिस ने पकड़ी है। मौके से पुलिस ने जमरावां गांव अडार निवासी चुन्नू पाल को गिरफ्तार किया। दो तमंचा, एक अर्द्धनिर्मित तमंचा, एक अर्द्धनिर्मित बंदूक, चार कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्त चुन्नू पाल शातिर अपराधी है। पहले भी तमंचा फैक्टरी बनाने में कई बार पकड़ा जा चुका है। हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, आबकारी अधिनियम समेत 20 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।
-
बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
हुसैनगंज। पुलिस ने बंदूक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के मंसूरपुर के मजरे कबीरपुर निवासी केशन उर्फ शंकर यादव को गुरुवार सुबह सातमील नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास एक बंदूक व कारतूस बरामद हुई है। एसएसआई अरुण यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है।