फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मां काली के 109वें वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो-30- बिंदकी में मां काली मंदिर वार्षिकोत्सव की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के मोहल्ला ठठराही स्थित मां काली मंदिर के 109वें वार्षिकोत्सव मेले का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन देर शाम मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, वीर हनुमान और मां काली की झांकियां शामिल थीं। राधा-कृष्ण का नृत्य और मां काली का तांडव आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभायात्रा मां काली मंदिर से शुरू होकर बजरिया, खजुहा चौराहा, फाटक बाजार, बजाजा गली, गांधी चौराहा, तहसील रोड, आंबेडकर चौराहा और मुगल रोड से गुजरी।
यात्रा मंदिर परिसर में ही समाप्त हुई। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, आनंद कसेरा, अमित नारायण, संदीप द्विवेदी, मयंक कसेरा और विष्णु द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

फोटो-30- बिंदकी में मां काली मंदिर वार्षिकोत्सव की शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें