फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेल में कमाए 1100 रुपये बंदी जियाउल ने रामलला को भेजा

Fri, 01 Mar 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20- बंदी जियाउल हसन
विज्ञापन


फोटो 28- श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बंदी को आई प्राप्त पर्ची


- बंदी के समर्पण और भक्ति की जेल में चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। जेल में झाड़ू लगाकर कमाई के 1100 रुपये जियाउल हसन ने रामलला दरबार को भेजे हैं। बंदी की भक्ति और समर्पण की जेल में चर्चाएं हैं। उसके काम को सराहा भी जा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला के बाल रूप की स्थापना के दो दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी को जिला कारागार में बंदियों के हाथ सिलकर तैयार हैंडबैग भक्तों के प्रसाद के लिए सौंपे गए थे। इसी दौरान राधानगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर निवासी बंदी जियाउल हसन ने 11 सौ रुपये का चेक भी साध्वी के माध्यम से रामलला दरबार को स्थापना के मौके पर भेजा था। चेक प्राप्ति की श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से रसीद बंदी को भेजी गई है। रसीद में ट्रेजर स्वामी गोविंद देव गिरि के हस्ताक्षर हैं। रसीद मिलने के बाद बंदी काफी खुश है। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि बंदी जिला कारागार में झाड़ू लगाने का काम करता है। उसे 25 रुपये प्रतिदिन काम का मिलता है। नाबालिग से दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के आरोप में कई माह से बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें