फोटो-22- एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
एसडीएम से इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित कराने की मांग
- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। व्यापारियों ने महीनेभर से बंद इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित कराने की मांग की है। गुरुवार को व्यापारियों ने एसडीएम से ज्ञापन देकर मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के गांधी चौराहे से लेकर कानपुर शहर तक महीनेभर से इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद चल रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के व्यापारियों ने एसडीएम अनिल कुमार यादव से मिलकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिंदकी और कानपुर शहर के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा का संचालन बंद होने से व्यापारियों तथा आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम अनिल कुमार यादव ने इलेक्ट्रिक बस सेवा फिर शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर, महामंत्री मोहम्मद ताज सिद्दीकी, संगठन मंत्री इम्तियाज सिद्दीकी, बृजेंद्र गुप्ता उर्फ अज्जू, स्वाति ओमर आदि मौजूद रहे।
........................