फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर को राष्ट्रपति पुलिस पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस पर सेवाकाल में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस, पीएसी और जिला कारागार के अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएसी के सेवानिवृत्त प्लाटून कमांडर रामबहादुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। पीएसी के उपनिरीक्षक परिवहन अरुण कुमार शुक्ला और हेड कांस्टेबल जसवंत को भारत सरकार सम्मान सेवा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। जेल अधीक्षक मो. अकरम खान को राज्यपाल की ओर से विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त होगा । उन्हें पूर्व में भी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, डीजी जेल से स्वर्ण पदक, रजय पदक प्राप्त हो चुका है।
वहीं, कारागार में तैनात जेल वार्डन विनोद कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से सिल्वर मेडल प्रदान किया जाएगा। विनोद कुमार ने अनुशासन, साहस के साथ कोरोना काल में सराहनीय योगदान दिया था। पुलिस लाइन में जिला स्तर पर सीओ बिंदकी सुशील दुबे, सदर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह समेत 50 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुलिस का सहयोगी हर थाने से पांच -पांच सभ्रांत नागरिक चुने गए हैं। उन्हें भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुलिस लाइन की साज-सज्जा को गुरुवार देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें