फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खरीफ के पहले खेतों में तैयार करें ढैंचा, बीज भंडारों में उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खरीफ के पूर्व उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने खेतों में ढैंचा की बुआई की सलाह दी है। सभी ब्लॉकों के राजकीय कृषि बीज भंडारों में ढैंचा की बीज उपलब्ध है। बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रत्येक किसान को दो हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई के लिए 80 किलो बीज मिलेगा।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने बताया कि ढैंचा तैयार होने के बाद हरी खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिले में 200 क्विंटल ढैंचा का बीज उपलब्ध है। बीज की कीमत प्रति क्विंटल 11685 रुपये है। बीज की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान किसान के खाते के माध्यम के मिलेगा।

कृषि अधिकारी ने बताया कि जमीन की मृदा तत्वों की कमी दूर करने के लिए भूमि सुधार जिप्सम का वितरण करेगा। जिले के सभी ब्लॉकों में वितरण होगा। दो हेक्टेयर जमीन छह क्विंटल जिप्सम का उपयोग होगा। एक क्विंटल जिप्सम की कीमत 432.20 रुपये है। इसमें 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें