फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी से पहले विद्युत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति में बाधा न आए इसके लिए विद्युत निगम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। निगम कस्बे की जर्जर लाइनें और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में बिजली का लोड कई गुना बढ़ जाता है। इससे जर्जर लाइनों में फाॅल्ट हो जाने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
कस्बे में तीन किलोमीटर से अधिक जर्जर लाइनें बदली जाएंगी। इसके अलावा 50 क्षतिग्रस्त विद्युत पोल भी बदले जाएंगे। लटक रही विद्युत लाइन को ठीक करने की योजना भी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता (जेई) महमूद आलम ने बताया कि तीन किलोमीटर जर्जर लाइन और पोल बदलने के प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए हैं। सामान मिलने के बाद व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन मोहल्लों में बदले जाएंगे केबल
- मोहल्ला बड़ा कुआं - 300 मीटर
पैगंबरपुर - 500 मीटर
महाजनी गली - 500 मीटर
गुड़िया नीम -500 मीटर
महरहा रोड - 500 मीटर
थाने के पीछे - 500 मीटर
बराती नगर - 300 मीटर
लंका रोड - 300 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें