संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में 22 फरवरी को प्रस्तावित मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियों को लेकर मंगलवार को तहसील खागा के सभागार में प्री मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया। इसमें मेगा शिविर को सफल और प्रभावी बनाने की योजना पर चर्चा की गई। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला चिकित्सा विभाग, पशुपालन, दिव्यांग कल्याण, रेशम, खाद्य एवं रसद, खनन, राजस्व, पिछड़ा वर्ग, जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य विभाग, सहायक श्रम आयुक्त श्रम विभाग, नगर पालिका परिषद फतेहपुर और वन स्टॉप सेंटर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों की ओर से लाभार्थियों का चिह्नांकन कर उनका पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया ताकि 22 फरवरी को आयोजित मेगा शिविर में उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।