फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़खानी के विरोध में गर्भवती को गला दबाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में घुसकर एक युवक ने दलित गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पांच माह की गर्भवती है। महिला ने बताया कि नौ सितंबर की शाम गांव का जुगेंद्र लोधी घर में घुस आया। उसे अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया। गर्दन में लात रखकर जान से मारने की कोशिश की। कान से टाप्स खींच लिया। उसका कान फट गया। जातिसूचक शब्द बोलकर लात घूसों से पीटा। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें