खखरेरू। अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार पिता और पुत्री घायल हो गए। घायलों को खखरेरू सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के केवटमई निवासी राजेंद्र कुमार (55) बेटी सुधा देवी (18) के साथ बाइक से खखरेरू बाजार जा रहे थे। सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने रक्षपालपुर देशी शराब की दुकान के पास टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से पिता और पुत्री घायल हो गए। दोनों घायलों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पुलिस भेजी गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।