फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान के भाई को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

Thu, 15 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के भाई की पिटाई की गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव निवासी अजय मौर्य प्रधान हैं। उनका भाई राजीव कुमार सड़क निर्माण का काम देखने बुधवार को पहारिया मजरे पुरबुजुर्ग चकरोड पहुंचा। आरोप है कि अचानक गांव की राजरानी पत्नी विजय करन, विजय करन, विजयपाल ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर समेत दो तमंचे के साथ गिरफ्तार
फतेहपुर। बकेवर पुलिस ने गुटैयाखेड़ा निवासी सानू को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। खखरेरू पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दुर्गा प्रसाद रैदास निवासी तेंदुआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरचंदपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। संवाद
-
किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। किशोरी के अपहरण का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी कमलेश ने एक किशोरी का अपहरण किया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

-
टेंपो पलटने में चालक समेत तीन लोग घायल
अहिंदा गांव के पास हुई घटना
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहिंदा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बा निवासी मुख्तार टेंपो चालक है। खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर साहनी गांव के इस्लाम, हथगाम थाने के पलिया निवासी नजमा हुसैनगंज से टेंपो में आम लेकर जा रहा था। थाना क्षेत्र के अहिंदा गांव के सामने बाइक सवार आ गया। भिड़ंत बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन घायल हो गए। उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी अनवर की 22 वर्षीय पत्नी नगमा सदर कोतवाली क्षेत्र बहन के घर घूमने गई थी। टेंपो से मायके सुल्तानपुर जा रही थी।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका मोड़ के पास सामने से एक ट्रक आ गया। भिड़ंत बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला घायल हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें