फतेहपुर। छेड़खानी के विरोध में 13 जून की रात सगे भाइयों समेत तीन युवकों ने मां और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एफआईआर में बताया कि करीब रात नौ बजे घर के बाहरी कमरे में अकेली थी। उसकी मां छत पर थी। पड़ोस में रहने वाले सिराज, मेराज सगे भाई और उनका साथी सफात निवासी पनी अचानक नशे में कमरे के अंदर घुस आए।
विज्ञापन
तीनों अराजकतत्व किस्म के हैं। गाली गलौज कर उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाकर उसने विरोध किया। उसे तीनों ने लात घूसों से पीटा। शोर सुनकर छत से मां नीचे पहुंची। बीच-बचाव करने पर मां को भी मारापीटा।