फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये से खरीदा गया जिम का सामान, प्रधानों के घर बंद

विज्ञापन
निवर्तमान प्रधान गढ़ा के घर पर रखा जिम का सामान (फाइल फोटो) - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर/विजयीपुर। गांवों के बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए लाखों की लागत से खरीदा गया ओपन जिम का सामान निवर्तमान प्रधानों के घरों में जमा है।
विज्ञापन

ऐसे में बच्चों के सेहतमंद बनाने का सपना महज सपना बना है। किसी भी गांव में अब तक ये जिम नहीं खुल सके हैं। अधिकारी शीघ्र ही जिम खुलने का आश्वासन दे रहे हैं।
विजयीपुर ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गढ़ा के मजरे नरौली में ओपन जिम बनाने के निर्देश शासन ने दिए थे।
यह जिम नरौली स्कूल में बनाया जाना था। निवर्तमान प्रधान ने तीन महीने पहले करीब दो लाख 30 हजार रुपये खाते से निकालकर जिम का सामान खरीद लिया।
मगर अभी तक नरौली स्कूल में जिम नहीं बनाया गया है। हाल ये है कि जिस चबूतरे में जिम की मशीनें लगाई जानी हैं, वह चबूतरा तक नहीं बन सका है।
इसी तरह रायपुर भसरौल के मजरे बहरी का डेरा, खासमऊ, खखरेरू और सरौली में इसी लागत से जिम बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे और इन सभी ग्राम पंचायतों में उपकरण खरीद के नाम पर रुपये खाते से निकाले जा चुके हैं पर एक भी ग्राम पंचायत में जिम नहीं बना।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गढ़ा के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि लालू यादव ने बताया कि मशीनें उनके घर पर रखी हैं और खाता सीज होने के कारण वह काम नहीं करा पाएं है।
सचिव से बातचीत की गई है। जल्द ही सचिव चबूतरे का निर्माण कराकर जिम का शुभारंभ कराएंगे। खासमऊ व खखरेरू पंचायत सचिवों का कहना है कि शासन ने सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन निर्माण का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश थे।
इस कारण जिम का चबूतरा नहीं बन सका है। शीघ्र ही चबूतरा निर्माण कराके मशीनें रखीं जाएंगी। वहीं रायपुर भसरौल के पंचायत सचिव मनीष सोनकर का कहना है कि जिम के लिए बनाए जाने वाला चबूतरा बनाया गया है। दो से तीन के अंदर मशीनें रखाकर जिम का शुभारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में जिम संबंधी मशीनें खरीदी जा चुकी है और जल्दी ही चबूतरों का निर्माण कराकर इसका शुभारंभ होगा। - सत्यप्रकाश त्रिपाठी, एडीओ पंचायत, विजयीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें