फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने की गंगा यात्रा तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गंगा यात्रा को लेकर भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी आए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को यात्रा के संबंध में जन जागरुकता बढ़ाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि गंगा यात्रा को लेकर गंगा किनारे के सभी 43 गांवों में 27 से 31 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नीलिमा सिंह चौहान को तेलियानी, मलवां मंडल में पुष्पराज पटेल, भिटौरा में अर्चना त्रिपाठी, छिवलहा में आशीष मिश्र, हथगाम में विजय प्रताप सिंह, हुसैनगंज में शैलेंद्र रघुवंशी, अलीपुर में नीरज सिंह, देवमई मंडल में बैजनाथ वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। यह सभी 25 जनवरी को अपने मंडलों में जाएंगे और मंडल कमेटी और लोगों के साथ गंगा यात्रा के संबंध में बैठक करेंगे। बैठक में बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, वेद गुप्ता, विनोद गुप्ता, राकेश तिवारी, शिवाकांत तिवारी, कुलदीप सिंह भदौरिया, आशीष मिश्रा, अरुण शुक्ल, संजय गुप्ता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें