फतेहपुर। भाकियू महिला संगठन (लोकशक्ति) ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और गरीब, पीड़ितों को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाया। डीएम को ज्ञापन देकर लेखपाल और निवर्तमान प्रधान पर आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया।
किसान मोर्चा महिला जिलाध्यक्ष प्रीती सिंह ने आरोप लगाया कि आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से 20 हजार से लेकर 32 हजार रुपये तक की वसूली की गई है। मनरेगा में जिन मजदूरों ने काम किया है, उनमें कई मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है।
शौचालय बनाने के लिए जो रुपये लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है, उससे भी हिस्सा लिया गया है। लाभार्थियों के शौचालय तक नहीं बन पाए हैं। इसकी जांच कराई जाए और अनियमितता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मटरू, शीला देवी, महादेव, कुंजन, सूरज, रामभवन पाल, रामदास, मायादेवी, सुनैना, रूपा, सीमा और शिवदेवी आदि मौजूद रहीं।