फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रकाश पर्व पर 14 तक निकाली जाएगी प्रभात फेरी

Sat, 13 Jan 2024 02:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का 357वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब से कीर्तन और जयकारे लगाते हुए प्रभात फेरी गाजीपुर बस स्टॉप तक निकाली गई।
विज्ञापन

बस स्टॉप से कीर्तन भजन करते हुए गुरुद्वारा साहिब लौटी। प्रधान सेवक चरनजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व 17 जनवरी को मनाया जाएगा। लगातार 14 जनवरी तक नियमित प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 15 जनवरी को अखंड साहिब पाठ होगा। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। प्रभात फेरी में जतिंदर पाल सिंह, नरेंद्र सिंह रिंकू,गोविंद सिंह, पपिंदर सिंह, सतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, हरविंदर कौर, सतनाम कौर, मंजीत कौर, रंजीत कौर, नीना , प्रभजीत कौर, हरमीत कौर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें