फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो दिन धाता व खरसेड़वा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। सिराथू से आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के स्थान पर नई लाइन निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके चलते धाता और खरसेड़वा पावर हाउस से होने वाली विद्युत आपूर्ति 30 और 31 जुलाई को प्रभावित रहेगी। निर्माण कार्य के दौरान दोनों पावर हाउसों की लाइनों की कई स्थानों पर क्रॉसिंग होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी किशुनपुर प्रभात कुमार ने बताया कि 30 और 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक दोनों पावर हाउसों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लाइन निर्माण और आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को सुरक्षित व बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें