फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रसूलपुर सानी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। खखरेरू बिजली उपकेंद्र से जुड़े 30 गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए रसूलपुर सानी उपकेंद्र मंगलवार रात से शुरू करा दिया गया है। रसूलपुर सानी उपकेंद्र शुरू होने से खखरेरू उपकेंद्र का लोड कम हो गया है और अब खखरेरू कस्बे के लोगों को भी लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। रसूलपुर सानी उपकेंद्र को लेकर माना जा रहा है कि इस उपकेंद्र से किसानों के लिए राहत मिलेगी।
रसूलपुर सानी उपकेंद्र का निर्माण वर्ष 2015-16 में शुरू हुआ था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने कुछ महीने बाद काम बंद करा दिया था। इसके बाद दोबारा टेंडर कराकर उपकेंद्र निर्माण का दूसरी संस्था को जिम्मेदारी दी गई। उपकेंद्र बनने के बाद खंभे लगाए गए और तार खीचे गए, लेकिन बंद का काम के दौरान तार चोरी हो गए। मंगलवार रात को चोरी की गई तार खींच कर खंभो में लगाई गई और आपूर्ति चालू कराया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रसूलपुर सानी से गुरसंडी, बसवा, पौली, ऐलई, खैरई, पाई, तक्कीपुर, कठरिया, राईपुर, रेउवापुर, उकाथू, आलमपुर गेरिया, बिछियावां, कालूपुर, अकिलपुर ऐराना, उमरा, कस्बा सोहन गांव को बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

अभी तक इन गांवों को खखरेरू उपकेंद्र के अकिलपुर ऐराना फीडर से बिजली मिलती थी। अत्यधिक लोड होने के कारण रोजाना तार टूटने, लो-वोल्टेज की शिकायत थी और किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता था। नए उपकेंद्र के शुरू होने से इन गांवों के साथ ही खखरेरू नगर पंचायत के उपभोक्ताओं को भी अब राहत मिलेगी। जेई राधाकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि रसूलपुर सानी से स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए अब पर्याप्त बिजली मिलेगी। इसके साथ ही तार टूटने व लो-वोल्टेज की शिकायत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें