फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 90 घंटे बाद बहाल हुई सिलमी गांव के 50 घरों की बिजली

विज्ञापन
फोटो-38-सिलमी गांव में फाल्ट दुरुस्त करता लाइन मैन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर विद्युत उपकेंद्र के अमनी फीडर अंतर्गत सिलमी गांव में 90 घंटे से गुल बिजली बृहस्पतिवार देर शाम बहाल हो गई। आधे गांव के करीब 50 घरों में चार दिन बाद बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव में सोमवार को ज्ञानदेव सिंह के घर के पास बिजली का तार कट जाने से आधे गांव की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने कई बार लाइनमैन और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन तीन दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीण परेशान रहे।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में सिलमी में 72 घंटों से 50 घरों की बिजली बाधित शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम बिजली विभाग के लाइनमैन गांव पहुंचे और फाल्ट दुरुस्त कर लाइन चालू कर दी।
विज्ञापन

करीब 90 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता मोहम्मद नफीस ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

फोटो-38-सिलमी गांव में फाल्ट दुरुस्त करता लाइन मैन। संवाद

फोटो-38-सिलमी गांव में फाल्ट दुरुस्त करता लाइन मैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें