फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोहम्मदपुर गांव में चार माह से बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। मोहम्मदपुर गांव में चार माह से जारी बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पॉवर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए दो दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि 10 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण चार माह में करीब छह बार जल चुका है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक कनेक्शन होने से बार-बार खराबी आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि चार-पांच बार ऑनलाइन शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से घरेलू कामकाज रुक गए हैं। पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पॉवर हाउस में धरना दिया जाएगा। इस दौरान रन्नो देवी, शिव प्यारी, शांति, अशोक, रामाश्रय, बिथनी, उर्मिला, कल्लू, माया, अनीता और मिश्रीलाल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी संदीप पटेल ने ग्रामीणों की समस्या के संबंध में अवर अभियंता को सूचित किया है। अवर अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को गांव का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कनेक्शनों की जांच भी होगी। इसके बाद ट्रांसफार्मर की भार क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन किया जाएगा। इससे समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें