फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 72 दिन बाद शुरू हुआ गड्ढा मुक्त अभियान

Mon, 12 Feb 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08-वीआईपी रोड में हुई पैचिंग। संवाद
विज्ञापन


-शहर की सड़कें गड्ढामुक्त होने से दुर्घटनाओं में आएगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर में मियाद खत्म होने के 72 दिन बाद गड्ढामुक्त अभियान की शुरुआत हुई। नगर पालिका ने 16 लाख की लागत से शहर की सड़कों के गड्ढों में पैचिंग करना शुरू कर दिया है। सड़कें गड्ढामुक्त होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
प्रदेश सरकार ने सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक की तिथि तय किया था। इस दौरान नगर पालिका शांत बैठी रही। इसके बाद 15वें वित्त से सड़कें गड्ढा मुक्त कराने की पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की। पत्रावली स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ कड़़ाके की ठंड शुरू हो गई। ऐसे में पैचिंग कार्य बंद रहा। ठंड कम होते ही नगर पालिका ने शहर की सड़कों पर पैचिंग शुरू करा दिया है। सबसे पहले पैचिंग वीआईपी रोड में शुरू हुई है। यह रोड रेलवे स्टेशन से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले को जोड़ता है। इसके बाद अन्य सड़कों पर पैचिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता नगर पालिका जगदीश नरायण ने बताया कि अधिक ठंड में पैचिंग काम नहीं हो सकता है। इसलिए पैचिंग नहीं कराई गई। ठंड कम होते ही पैचिंग शुरू कराई गई है।
......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें