फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक नीलम का नाम आइडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01-नीलम सिंह भदौरिया।
विज्ञापन

शिक्षक नीलम का नाम आइडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। मलवां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय पहरवापुर की प्रधानाध्यापक नीलम सिंह भदौरिया का नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के तहत सुपर 50 संपादन एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। इसकी वह भी सदस्य हैं। उन्होंने देश की माटी पुस्तक का संपादन किया है। इसके लिए उनका नाम आइडियल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। नीलम भदौरिया शिक्षा क्षेत्र मलवां के पहरवापुर में प्रधानाध्यापक हैं। शिक्षा क्षेत्र उन्होंने विशेष कार्य करने के लिए उन्हें उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार राज्य स्तर पर दो बार मिला है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेशनल गोलमेज सम्मेलन में भी पुरस्कृत किया गया है।
...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें