फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहन से छेड़खानी के विरोध में युवक की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में नामजद मोनू मास्टरमाइंड निकला है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की दो जुलाई की रात बरातशाला के पीछे खेत पर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। डाॅक्टर ने बिसरा भी सुरक्षित किया है। बिसरा सुरक्षित किए जाने के पीछे शराब होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, पुलिस ने नामजद हत्यारोपी बिंदकी कोतवाली के मुसुवापुर के रोहित, दिवंगत युवक के गांव के मोनू व घमंडी लाल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी है।
पुलिस को सटीक सुराग भी आरोपियों का एक जगह मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले मोबाइल बंदकर मौके से हत्यारोपी भाग निकले। तीनों आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में आया है कि नामजद के अलावा भी हत्याकांड में और भी लोग शामिल रहे हैं। नामजद में मास्टरमाइंड माेनू शामिल है। कुछ की नामजदगी गलत भी हो सकती है, लेकिन वह सीधे कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे तो पुलिस के सामने भी कोई विकल्प नहीं बचेगा। घटनास्थल की एएसपी विजय शंकर ने जांच की है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें