फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों से गायब रहे मतदाताओं के नाम

Fri, 24 Feb 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी के रारी में सूची से नाम गायब होने पर हंगामा काटते मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मंशा पर पानी फिर गया। मतदान के दिन बिंदकी और जहानाबाद के दर्जनों बूथों से मतदाताओं को लौटना पड़ा। इनके नाम सूची में नहीं थे। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के रारी गांव के मतदाताओं ने केंद्र के सामने हंगामा काटते हुए बीएलओ के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बिदंकी के रारी, ठठराही, महाजनी गली, लाहौरी, मीरखपुर, दयानंद इंटर कालेज, होली चिल्ड्रेन, जीजीआईसी, जहानाबाद विधानसभा के खजुहा, खूंटा, कस्बे के आदर्श इंटर कालेज आदि मतदान कें द्रों में वोटरों के नाम विलोपित बताए गए।

हंगामा काट रहे बिंदकी के रारी गांव के प्रधान सईद, पूर्व प्रधान डियर, नफ ीस, पप्पू, करीम खान आदि ने बताया कि उनके गांव की बीएलओ सुशीला, सलमा ने आठ सौ जीवित मतदाताओं के नामों को सूची से कटवा दिया है। इन ग्रामीणों ने दोषी बीएलओ के खिलाफ  निलंबन की कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें