फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः चंद्रकिशोर बने प्रधान, ममता ने बीडीसी

विज्ञापन
सेनपुर के नवनिर्वाचित प्रधान चन्द्र किशोर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लाक क्षेत्र के प्रधान समेत तीन पदों के लिए हुए उप चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। सेनपुर ग्राम पंचायत के चंद्र किशोर ने 54 वोट से जीत दर्ज की। छेउका-हुसैनगंज क्षेत्र पंचायत सीट पर ममता ने 123 वोट से जीत दर्ज की। सेनपुर ग्राम पंचायत सदस्य पद पर संजय कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सेनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उप चुनाव में चंद्र किशोर और अब्दुल सलाम ने नामांकन किया था। यहां पर 1282 वोट पड़े। 46 मत अवैध मिले। चंद्र किशोर को 443 और अब्दुल सलाम को 389 मत मिले। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संजय कुमार और राधे ने नामांकन किया था। संजय कुमार को 69 व राधे को 16 मत मिले। दो मत अवैध पाए गए। छेउका-हुसैनगंज क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ममता देवी व सुशीला मैदान में थीं। ममता को 242 और सुशीला को 119 मत मिले। 17 मत अवैध पाए गए। आरओ जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें