फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नौकरी के बहाने विदेश ले जाकर दोस्त ने बेचा

विज्ञापन
पीड़ित विकास। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। एक युवक ने दोस्त पर ओमान में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने और उसे बेचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोधौरा गांव निवासी विकास चंद्र ने पुलिस को बताया कि गांव का उसका दोस्त खाड़ी देश ओमान में रहता था। उसकी पत्नी को दिल की बीमारी है। उसके इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने अपने दोस्त से चर्चा की। दोस्त ने डेढ़ लाख रुपये में ओमान में नौकरी दिलाने की बात कही। मजबूर विकास ने किसी तरह से डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था कर अपने साथी को दिए। उसका वीजा भी आ गया। विकास ओमान पहुंचा तो वहां एक भारतीय व्यक्ति ने उन्हें रिसीव किया और उसे फर्जी नौकरी के कागजात दिखाकर एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। उसे पता चला कि दोस्त ने उसे बेच दिया है। एक महीने तक उससे घर का काम कराया और उसे प्रताड़ित किया।
एक दिन कलकत्ता का एक व्यक्ति उससे मिला और उसकी मदद से वह भारतीय दूतावास पहुंचा। एक अधिकारी की मदद से उसे उसका पासपोर्ट मिल गया। परिजनों से संपर्क करके उसने टिकट कराया और वापस अपने गांव आया। विकास ने अपने दोस्त व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें