फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2022 पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा कार्यालय में हुई कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं ने मिशन 2022 का शंखनाद कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए क्षेेत्रीय महामंत्री संत बिलास शिवहरे ने पार्टी की नीतियां बताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

कार्यसमिति का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा और संचालन उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा पिछली सरकारों ने केवल अपना भला करने का काम किया। आरोप लगाया कि बसपा का एकमात्र उद्देश्य संपत्ति का संकलन रहा है। वहीं, सपा ने संपत्ति के साथ अत्याचार, शासन सत्ता का दुरुपयोग करने का काम किया है। जबकि भाजपा ने राष्ट्रहित में काम किया है। उन्होंने देशहित की भावना लेकर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी जीत हासिल की है और अब आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव फतह करने की बारी है। इसके लिए अब समय नहीं बचा है। हम सब मिलकर विधानसभा चुनाव में भारी जीत अर्जित करने का काम करेंगे। कहा 23, 24, 25 जुलाई को वैक्सीनेशन कैंप कार्यकर्ता लगाएंगे। 26 से 31 जुलाई के बीच में सभी ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य का सम्मान समारोह आयोजित करने का काम ब्लाक प्रमुख करेंगे। अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में मंडल कार्यसमिति की बैठक होंगी।
विज्ञापन

वहीं, अगस्त में ही गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना कार्यक्रम होगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक बूथ अध्यक्षों के सत्यापन का भी काम किया जाना है। समापन पर जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा की पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं ने लगकर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुखों को जिताने का काम किया है। इसलिए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
इस अवसर पर विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राजकुमारी लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला व रमाकांत त्रिपाठी, कोऑपरेटिव की चेयरपर्सन शशि शुक्ला, ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष खागा गीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह भदौरिया, सुशीला मौर्या, प्रदीप बाजपेई, मधुराज विश्वकर्मा, देवनाथ धाकड़े, संजय पांडेय और शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें