ल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को होने वाले बूथ डे को सफल
बनाने के लिए शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने स्लोगन
लिखी पट्टिकाओं के साथ पोलियो के खतरे के प्रति समाज को आगाह किया। सीडीओ
भवानी सिंह के हरी झंडी दिखाने के बाद जागरूकता का पैगाम देने को रवानी
हुई। रैली में कार्यकत्रियों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ शामिल विभिन्न
स्कूलों के बच्चों ने कदमताल मिला करके आने जाने वाले लोगों को पोलियो के
प्रति आगाह किया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने समाज से अभियान का हिस्सा
बनने की अपील की।
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के बूथ डे पर बच्चों को घरों से लाने का
जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी दिया गया है। डीएम पुष्पा ङ्क्षसह ने
रविवार को सरकारी स्कूल खोले जाने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी
कार्यक्रम में सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि पोलियो
कार्यक्रम में असहयोग करने वाले सरकारी मुलाजिमों पर कार्रवाई की जाएगी।