फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोतवाली में सिपाही भिड़े, चाकूबाजी

Sun, 29 Oct 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती, नींद में खलल पड़ने पर घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कोतवाली की बैरक में शनिवार को नींद में खलल डालने पर दो सिपाही भिड़ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। दोनों को चोट लगी है।

कोतवाली में तैनात सिपाही चंद्रभान यादव और नीरज यादव ने शुक्रवार की रात को नाइट ड्यूटी की थी। दिन में दोनों लोग बैरक में आराम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब शाम चार बजे नीरज यादव बैरक में आराम कर रहा था। किसी काम से चंद्रभान बैरक पर लौटा। उसने झटके से दरवाजे खोलकर कमरे में पहुंचा। नीरज की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों में मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद ही डंडा और चाकू से हमला करने लगे। नीरज व चंद्रभान को चोटें लगीं। सीएचसी हरदों से चंद्रभान को रेफर किया। विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखापढ़ी की गई है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बैरिक में आराम करने के दौरान असुविधा होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें