फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उधार शराब न देने की खुन्नस में सिपाही ने सेल्समैनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। उधार शराब नहीं देने की खुन्नस में बाइक सवार शराब दुकानों के सेल्समैनों को सिपाही ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। दुर्घटना में बाइक से गिरे सेल्समैनों को सिपाही ने साथी पीआरडी जवान संग डंडे से पीटा। एक शराब दुकान के सेल्समैन का पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना देवरी बुजुर्ग चौकी अंतर्गत रोटी चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानें हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान पर बिंदकी निवासी सेल्समैन धर्मेंद्र कुमार व उसका बेटा रितेश बैठता है। देशी शराब की दुकान में सेल्समैन महेंद्र कुमार बैठता है। तीनों बाइक से रात को बिंदकी घर आ रहे थे। सेल्समैन धर्मेंद्र ने बताया कि चौकी में तैनात सिपाही ने अपने पीआरडी जवान के साथी संग पांडेयपुर पुल के पास उसकी बाइक को ओवरटेक किया। सिपाही ने अपनी बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद सिपाही व पीआरडी जवान ने लाठी-डंडों से तीनों को पीटा। पिटाई से तीनों घायल हो गए। उन्होंने घटना की सूचना 112 पर दी। घायल धर्मेंद्र कुमार को जिला अस्पताल से हैलट कानपुर रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर है। इसके अलावा रितेश और महेंद्र के शरीर पर लाठियों से पिटाई के निशान हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि सिपाही अपने साथी संग दुकान पर आया था। वह खजुहा मेला ड्यूटी से लौटा था। उसने एक क्वार्टर शराब उधार ली। दुकान बंद होने के समय दोबारा उधार शराब मांगने लगा। इन्कार करने पर मारपीट की है। सीओ होरीलाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें