फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नव वर्ष के जश्न में हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नव वर्ष के अवसर पर शहर में मिशन सुरक्षा के तहत व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि मंगलवार शाम से ही पुलिस सड़कों पर सतर्क रहे। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। उपद्रवियों और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। होटल व ढाबा संचालकों को शराब पिलाने से रोकने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सदर आबकारी निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला ने बताया कि 30 व 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक शराब दुकानें खुली रहेंगी। सार्वजनिक जगह पर शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने कहा कि नए साल पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें