फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के शादी न करने पर युवक ने दी जान

विज्ञापन
अमन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। प्रेेमिका से शादी न होने से परेशान युवक ने रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसका सिर नहीं मिला, सिर्फ धड़ की फोटो से ही परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

लाइन मैन के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे खागा रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिम दिशा (फतेहपुर) की ओर डाउन लाइन पर एक युवक ने ट्रेन को आता देख अपनी गर्दन ट्रैक पर रख दी और पहिए उस पर से गुजर गए। लाइनमैन की सूचना पर ही पुलिस भी पहुंच गई। मौके से मिले धड़ पर लाल रंग की शर्ट व एक नीले की लोअर थी। काफी तलाश के बाद भी सिर का कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह युवक की पहचान अमन सिंह उर्फ रामजी (18) पुत्र कुबेर सिंह निवासी उकाथू के रूप में हुई। परिजन खोजबीन करते हुए खागा पहुंचे और मौके पर मिली फोटो को देखकर उन्होंने शिनाख्त की। जांच में पता चला कि अमन किसी युवती से प्रेम करता था और उससे शादी न कर पाने से परेशान था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अमन ने अपनी फेसबुक आईडी पर भी प्रेमिका की तस्वीर लगा रखी थी। उस पर लिखा था कि वह दोनों प्रेम करते हैं लेकिन घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं है। अगर, उसकी शादी प्रेमिका से नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगा। उप निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें