फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सोनू (42) ने मंगलवार की रात घर में धन्नी से रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने बताया कि
विज्ञापन

मंगलवार उसकी पत्नी गुड़िया किसी के खेत में आलू खोदने गई थी। पति ने काम पर जाने से रोका था। खेत से लौटने के बाद गुड़िया और सोनू के बीच रात तक
विवाद चलता रहा। पत्नी के रात को सो जाने के बाद सोनू ने आत्महत्या कर ली। रात को नींद खुलने पर पत्नी ने पति फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों को बुलाया।
फंदे से उतारकर परिजन डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर नेउसे मृत घोषित कर दिया। यमुना नदी किनारे बिंदौर घाट में सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी परमात्मा तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें