फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए लुटेरों की तलाश में पुलिस पहुंची चकेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग/फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बनियखेड़ा गांव में सात फरवरी की रात दंपती से हुई लूट के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। सुराग जुटाते हुए पुलिस टीम कानपुर के चकेरी तक पहुंच गई है। हालांकि अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के बनियखेड़ा गांव निवासी अभिनेश लोधी पत्नी तन्नो के साथ कानपुर के सिकठिया गांव में साले के घर छठी समारोह में शामिल होकर सात फरवरी की रात लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे गांव के रास्ते में अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया और कानपुर की ओर भाग गए।

पुलिस ने एक फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें अंधेरे में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए लेकिन चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने मार्ग में पड़ने वाले अन्य स्थानों के कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन

करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए पुलिस टीम कानपुर के चकेरी क्षेत्र तक पहुंची है। एसएसआई अनुज यादव ने बताया कि कानपुर नगर के विभिन्न स्थानों की फुटेज देखी जा रही है और टीम बृहस्पतिवार को भी कानपुर में जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें