फतेहपुर। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में होने वाली शिकायतों के निस्तारण समीक्षा में जिला पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि अगस्त माह की शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही 16 थानों को भी पहला स्थान प्राप्त किया है। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण हो इसके लिए आईजीआरएस पोर्टल उपलब्ध है। पोर्टल में आनी वाली शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा की गई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई। और कड़े अनुशासन के परिणाम स्वरूप सफलता मिली है।