फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा समेत बाराती भागे फूफा समेत चालक बंधक बनाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। दूसरी बिरादरी में शादी होने की झूठी खबर सुनने के बाद दूल्हा और बाराती रातोंरात भाग निकले। वाहन के चालक और दूल्हे के फूफा को घरातियों ने बंधक बना लिया पुलिस ने बंधकों को छुड़वाया।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन धर्मपुर गांव में एक लड़की की बारात कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाने के हंसरोजपुर गांव से पहुंची थी। लड़के वालों को पता लगा कि लड़की वाले नीचे की बिरादरी के हैं तो वे बारातियों को लेकर चुपचाप निकल गए।
बुकिंग पर आए बोलेरो चालक और दूल्हे का फूफा घरातियों के हाथ लग गए। लड़की के पिता ने बताया कि उनके घर की कई लड़कियों की शादी दूल्हे के परिवार में हुई हैं। उन्हें अच्छी तरह उनकी जाति के बारे में मालूम है। इसके बाद भी शादी छोड़कर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि कुछ लोगों को घराती बारातियों को बुलाने के लिए रोके थे। बंधक नहीं बनाए थे। उन्हें घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें