फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरियांव के बाद कबाड़ी मार्केट पर पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त के शक में कबाड़ी की तलाश में पहुंचे कोबरा के दो सिपाहियों को महिलाओं ने घेर लिया। दोनों सिपाही किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। बाद में थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंचा लेकिन बिना किसी कार्रवाई के लौट आया। अब थाना पुलिस मामले को दबाने में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को मुराइनटोला चौकी की कोबरा टीम के दो सिपाही कबाड़ी मार्केट पहुंचे थे। सिपाही अभी एक कबाड़ी के बारे में पूछताछ कर ही रहे थे कि तभी कुछ महिलाओं ने सिपाहियों को घेर लिया। महिलाओं ने सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया, इस पर दोनों सिपाही किसी तरह वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिलाओं ने सिपाहियों के साथ हाथापाई भी की।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने फोर्स को बुलाया। पुलिस ने इलाके में गश्त की। वीडियो बनाने वाले कुछ लोगों के मोबाइल छीन लिए। बुधवार सुबह कबाड़ कारोबारी और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर पुलिस ने समझौते का प्रयास किया। ही किरकिरी बचाने को समझौते की पहल करने लगी। चौकी प्रभारी प्रवीण दुबे ने बताया कि पुलिस कर्मी किसी की तलाश में गए थे। उधर, कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन

अभी तीन दिन पहले ही थरियांव क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पुलिस टीम गांजा तस्कर को पकड़ने गई थी। हमले में महिला सिपाही का सिर फट गया था और इंस्पेक्टर भी घायल हो गए थे। इसके बाद भी चौकी के सिपाही लापरवाही बरतते हुए बिना किसी तैयारी के कबाड़ी को तलाशने पहुंच गए थे।
सूत्रानुसार कबाड़ी मार्केट में चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और कटिंग का कारोबार होता है। पुलिस को भी कबाड़ी मार्केट के एक सक्रिय व्यक्ति के जरिए मोटी रकम हफ्ते और महीने पहुंचाई जाती है। पुलिस कर्मियों को एक कबाड़ी के बारे में कुछ माल की हेराफेरी की भनक लगी थी। तभी पुलिस उससे वसूली करने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें