फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसास्थल पर पुलिस का पहरा, रास्ते की सफाई से खुली बंद गली

विज्ञापन
फोटो-28-घर के बाहर जमा मलबा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के बनियन मोहल्ला में हादसास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को घर के सामने रास्ते की साफ-सफाई कराई गई। इससे बंद गली में आवागमन शुरू हो सका। हालांकि, छत पर बचा मलबा और मकान के निचले हिस्से का मलबा अभी हटाया जाना बाकी है। छत पर बचे मलबे को जेसीबी की मदद से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस हादसास्थल पर रसोई गैस सिलिंडर की तलाश कर रही है। आशंका है कि विस्फोट के दौरान सिलिंडर मलबे में दब गया है। फटे सिलिंडर के अवशेष भी मलबे में कहीं दबे हो सकते हैं। छत का एक ओर ढहा बड़ा हिस्सा भी पड़ा हुआ है।
इसके अलावा मकान के अंदर काफी मलबा मौजूद है। छत का मलबा हटाने के लिए जेसीबी की जरूरत पड़ सकती है। उसका आधा हिस्सा खाली जगह की ओर लटका हुआ है, जिसे मजदूरों से हटाने में खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


सूरज ने अलग मकान बनवाया
सूरज की फरवरी माह में शादी तय है। इसी वजह से उसने अपने और हादसे में जान गंवाने वाले भाई आलोक के लिए मोहल्ले में नया मकान बनवाया है। सूरज दोपहर को अपनी दुकान पर भी पहुंचा। उसने बताया कि भाई आलोक के साथ चाची पूजा की जिंदगी बर्बाद होने का उसे बेहद अफसोस है। भाई आलोक कुछ दिन से मलवां स्थित एक फैक्टरी में नाइट ड्यूटी पर जाता था। कुछ दिन पहले वह मुंबई भी काम करने गया था।

पूजा हुई रेफर, सुरेश को दौरा पड़ा
मेडिकल कॉलेज में भर्ती पूजा गुप्ता को कुछ परिजन के साथ कानपुर इलाज के लिए ले गए हैं। उधर, सुरेश गुप्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वह हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें बुधवार रात कई बार दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

फोटो-28-घर के बाहर जमा मलबा। संवाद

फोटो-28-घर के बाहर जमा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें