फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हेलमेट नहीं लगाने वालों को पुलिस ने दिए गुलाब

विज्ञापन
हेलमेट नहीं लगाने वालों को गुलाब देते टीएसआई। - फोटो : हेलमेट नहीं लगाने वालों को गुलाब देते टीएसआई।
विज्ञापन
फतेहपुर। हेलमेट नहीं लगाने वाले बाइक चालकों को गुलाब देकर हेलमेट नहीं लगाने से हादसे में होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने बाइक चालकों को गुलाब व पंपलेट देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि हाईवे के विभिन्न स्थानों पर स्पीड रडार गन मशीन से निर्धारित गति से अधिक तीव्रगति से चलने वाले, उल्टा दिशा में चलने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। ट्रैक्टर ट्राली व अन्य माल वाहक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए। भारी वाहनों, ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगे होने, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों, बिना पार्किंग के हाईवे पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें