फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की मांग पूरी न होने पर तलाक की दे डाली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को पति ने तलाक की धमकी दे डाली। मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद हसनत की बेटी जैना फातिमा का निकाह एक नवंबर 2019 को मोहम्मद खालिद पुत्र नसीर अंसारी निवासी गौसनगर गार्डन कॉलोनी थाना करेली प्रयागराज के साथ हुआ था।
विज्ञापन

जैना फातिमा का आरोप है निकाह के बाद दहेज में ससुरालीजन कार की मांग करने लगे थे। पति खालिद, ननद अर्शी, अंजुम, शाहीन, नंदोई इफ्तदार, ससुर नसीब, जेठानी शगुफ्ता परवीन व अन्य चार पांच ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। आग लगाकर मार डालने की धमकी देने लगे। शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वह बीमार रहने लगी। तभी मायके पक्ष के लोग उसे घर ले आए। कुछ दिन पहले पति खालिद और कुछ ससुरालीजन घर आए। खालिद तलाक देने धमकी देकर चला गया। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें