वर्मा चौराहे में सब्जी के ठेलिया मालिकों का चालान काटती पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर पुलिस ने मंगलवार को 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सौ वाहन सीज किए गए। जुर्माना और चालान भी किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने सब्जी का ठेला लगाने वालों को वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड से खदेड़ दिया। लाला बाजार, चौक इलाके में गश्त की।
लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले गढ़ीवा के उत्तम कुमार, रोशन, सुशील पाल, अबी कुमार, रामभवन, रोशन, विशाल, असलम निवासी पीरनपुर, सफीक, सानू निवासी मुराइनटोला को पकड़ लिया।
वहीं राजू निवासी झाल थाना असोथर, श्यामसुंदर निवासी किमिदियापुर बक्शपुर, कमलेश निवासी राधानगर, सोनू निवासी बदनपुर, रईश निवासी मुराइनटोला, राजू निवासी कबाड़ी मार्केट को बेवजह घूमने पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने इन पर एफआईआर दर्ज की है।
उधर, शहर, मलवां, हुसैनगंज, गाजीपुर, थरियांव और यातायात पुलिस ने वाहन से घूमने वालों पर कार्रवाई की। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि 31 वाहनों से 28 हजार सात सौ रुपये का शमन शुल्क वसूला। 44 वाहनों का चालान किया गया। सौ वाहन सीज किए गए।