फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदार हत्याकांड में 48 घंटे बाद पुलिस को नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी ट्रांसपोर्ट के पल्लेदार की हत्या में 48 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने मृतक के संदिग्ध साथियों से लंबी पूछताछ की है। उनसे विवाद के हालात तो साफ हुए, लेकिन हत्या करना नहीं कबूल किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होना सामने आया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही मोहल्ला निवासी शिवलाल कोरी का बेटा मंझिल कोरी (35) ललौली रोड कैलाश शिव मंदिर के पास मिल एरिया स्थित ट्रांसपोर्ट में पल्लेदारी करता था। उसे नगर पालिका कर्मचारी ने सोमवार सुबह शव देखा था। एसपी सतपाल सिंह ने पुलिस की दो टीम गठित की थी। पुलिस टीम मामले की पड़ताल में जुटी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने मौत स्पष्ट हुई है। चेहरे पर नाखून के निशान मिले हैं जिससे हत्या का मामला साफ हुआ है। पुलिस पहले मामले को एक्सीडेंट होना मान रही थी। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू की थी।
विज्ञापन

संदिग्धों ने वारदात नहीं कबूल की है। उनके बीच मृतक से नशे में शाम को विवाद हुआ था। जिसके बाद वह लोग घर चले गए थे। एसएसआई आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें