फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर गोकशी प्रकरण: सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, बताया क्यों रची साजिश

Sat, 20 Jul 2019 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 5
भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस-खाल मिलने के बाद ग्रामीणों ने मदरसे में की थी तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बेहटा गांव में गोकशी की घटना के चौथे दिन मुख्य आरोपी मुश्ताक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिंदकी पुलिस ने आरोपी को कानपुर देहात से पकड़ने का दावा किया है। हालांकि लिखापढ़ी में गिरफ्तारी जोनिहां चौराहे से दिखाई गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
घटना से भड़के गांव वालों ने लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला
गांव में हालात पटरी पर आ रहे हैं। समुदाय के लोगों में अभी दहशत का माहौल है। उनके बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। आरोपी की निशानदेही पर गांव में छिपाई कुल्हाड़ी, बांका, छुरी बरामद की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मुश्ताक शाह उर्फ अली अहमद पुत्र मुन्नू शाह को चौकी इंचार्ज बीबी सिंह ने पकड़ा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बेकाबू भीड़ ने की तोड़ फोड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की निशानदेही पर गांव में छिपाई कुल्हाड़ी, बांका, छुरी बरामद की है। आरोपी ने कबूल किया कि उसे मांस खाने की इच्छा हुई थी तभी उसने अलताफ, उमर के साथ रविवार की रात दो बजे अपनी पालतू गाय को तालाब किनारे काट डाला था। उसके अवशेष तालाब में फेंक दिए थे।

 

4 of 5
मैदान में जलते हुए पलंग - फोटो : अमर उजाला
तीनों ने मांस का बंटवारा किया था। अवशेष उतराने से ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई थी। इस वजह से वह मांस की बोरी मदरसे में छिपाकर भाग निकला था। वह जंगल के रास्ते से घूमते-घूमते बिंदकी पहुंचा था। उसके बाद कानपुर देहात के गजनेर में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर बुधवार को पहुंचा। वहीं छिपा हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद मौके पर फतेहपुर डीएम एवं एसएसपी ने लोगों की बातचीत - फोटो : अमर उजाला
इधर, गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपी की आर्थिक हालत नाजुक है। मांस के लिए जंगली जानवरों, जीव जंतुओं को नहीं छोड़ता है। आरोपी को जेल भेजा गया है। उसकी निशानदेही पर गोकशी में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें