फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में चोरी के आरोपी ने काटी हाथ की नस

Sun, 07 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
हाथ की कटी नस दिखाता शातिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधानगर पुलिस चौकी में चोरी के आरोपी शिवलाल ने बाएं हाथ की नस काट ली। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसका नर्सिंग होम में इलाज कराया। खुद को बेकसूर होने के बाद भी आरोपी ने अपने को जेल भेजे जाने का दावा किया। पुलिस ने आरोपी को दो किलो गांजा, मोबाइल की दुकान से चोरी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस चोट के बारे में उसके भागने के दौरान लगने की बात कह रही है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के किमिदियापुर गांव निवासी है। राधानगर चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी शातिर चोर है, उसके खिलाफ छह मामले कोतवाली में दर्ज है। शहर के जयराम नगर इलाके में मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें कई मोबाइल चोरी हो गए थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी का एक मोबाइल सर्विलांस में ट्रैस हुआ था। लोकेशन पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।


आरोपी के पास दो किलो गांजा भी बरामद हुआ। उसको लेकर आ रहे थे। तभी रेलवे लाइन किनारे भागने के चक्कर में लगी खंभों टकरा गया था। इससे हाथ में चोट लगी है। वहीं आरोपी ने बताया कि चौकी में उसने खुद ही ब्लेड से हाथ की नस काटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें