फोटो फाइल-37-रबीकरन सिंह। स्रोत परिजन
फतेहपुर। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में करीब एक माह से जिला कारागार में बंद बंदी की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बंदी क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित था। जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था।
धाता थाना क्षेत्र के घोषी निवासी रविकरन उर्फ छोट्टन (45) को पुलिस ने 19 नवंबर को किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया था। बुधवार शाम उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बंदी के चाचा सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रविकरन एक वर्ष से क्षय रोग से ग्रसित था। परिजन ने बताया कि बुधवार को ही वे उससे मुलाकात कर लौटे थे उस समय तबीयत सामान्य थी। सदर कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यदि कोई संदिग्ध तथ्य मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
फोटो फाइल-37-रबीकरन सिंह। स्रोत परिजन