फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिकारियों ने नीलगाय को गोली मारी, ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडासरायं। नीलगाय का शिकार करने पहुंचे शिकारियों ने बुुधवार शाम फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बकरी चरा रही एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बची। महिलाओं ने बदमाशों के गांव में आने का शोर मचाया। ग्रामीणों ने शिकारियों की जिप्सी कार घेर ली। कुछ शिकारियों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। शिकारियों की गोली से मृत नीलगाय के शव की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। वन विभाग और पशु चिकित्सक के आने के बाद अवशेष पुलिस खत्म कराएगी।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के सखियांव गांव में शिकारी जिप्सी कार लेकर शिकार को पहुंचे। नीलगाय का शिकार करते समय कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से एक नील गाय की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान गोली बकरी चरा रही शहजादी के बगल से गुजर गई। गोली लगने से बाल-बाल बची महिला ने शोर मचाया। आसपास खेत में अन्य महिलाएं थीं। वह दौड़कर पहुंची। महिलाओं ने बदमाशों के आने का शोर मचाया। तभी गांव के लोग बंदूक, लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। जिप्सी सवार शिकार नीलगाय के टुकड़े करने में जुटे थे। ग्रामीणों ने घेरकर शिकारियों से मारपीट की। कुछ शिकारी मौके से भाग निकले। थरियांव थाने से पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पांच से छह शिकारी पकड़े। शिकारी शहर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि शिकारियों से पूछताछ की जा रही है। पशु चिकित्सक और वन विभाग की टीम को बुलाया गया है। वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें