फतेहपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवाओं और राजनीतिक पार्टियों ने राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। अलग-अलग स्थानों पर जुलूस निकाला और अपने ढंग से विरोध दर्ज कराया। फतेहपुर युवा बेरोजगार मंच के बैनर तले युवाओं ने जुलूस निकाला।
कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया और पार्टी कार्यालय में प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार से छात्रों और युवाओं के हित में योजनाएं बनाने व कार्य करने के लिए प्रार्थना की। डीएम चौराहे पर कांग्रेसियों ने पकौड़ा तल कर और साइकिल में हवा भरकर विरोध किया।
सपाइयों ने बूट पॉलिश कर सरकार का विरोध किया और सरकार से युवाओं के लिए रोजगार मांगा। एसपी प्रशांत वर्मा ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए।