फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार किसानों को नहीं मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जिले के 20 हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यह है कि इन किसानों के आधार कार्ड में इनके नाम अलग हैं। इनके आवेदनों में आधार कार्ड अमान्य दिख रहा है। ऐसे में यह किसान योजना का लाभ पाने के लिए तहसील और कृषि विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3.68 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से जिले के 3.35 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल पा रहा है। 33 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि की एक भी किस्त नहीं मिली है। इनमें कृषि विभाग की टीम ने 13 हजार किसानों के पंजीयन को सही करा करके फीड कर दिया है।
लेकिन 20 हजार किसान अभी भी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड के नाम पंजीयन किए गए नाम से न मिलने के कारण निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसानों के आवेदन पत्र व मूल आधार कार्ड में नाम या उसके शब्दों में अंतर है।
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर राजकीय बीज भंडारों में तीन दिवसीय कैंप शुरू किया गया है। जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पंजीयन कराया है और लाभ नहीं मिल रहा है। वह कैंप में जाकर पंजीयन सही करा लें। ताकि आठवीं किस्त सभी के खाता में धनराशि पहुंच जाए।
विज्ञापन

- बृजेश सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें